टूंडला में अंतरराष्ट्रीय गोमाता सेवा महासंघ का स्थापना दिवस मनाया गया

टूंडला। अंतरराष्ट्रीय गोमाता सेवा महासंघ का स्थापना दिवस शनिवार को स्टेशन रोड स्थित रॉयल गार्डन में मनाया गया। कार्यक्रम में जरूरतमंदों को कंबल वितरण किए गए। इसके उपरांत एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वक्ताओं ने गोमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिए जाने की मांग की।
 गोमाता सेवा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश उपाध्याय ने केंद्र व राज्य सरकारों से गोमाता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए आह्वान किया। भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने गोमाता पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव साध्वी महिमा ब्रज किशोरी, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन लोकेंद्र सिंह पोनिया, प्रदेश अध्यक्ष रामवीर सिंह मलिक, संगठन के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष हरीश रावत, प्रदेश महामंत्री संगठन रामतीर्थ सिंह चक, कृष्ण गौतम, सुशील पोनियां, संजय परमार, नगर अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, रूपेश शुक्ला, नीलम दिवाकर वृन्दावन गुप्ता,दीपक चौधरी, हमवीर सिंह, पंकज चौधरी, पीयूष शुक्ला, जितेंद्र पचौरी, उदयप्रताप वर्मा, शरद पोनियां, पीयूष पचौरी, राँकी राणा एवं  गौ भक्त उपस्थित रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post