मुंबई: पश्चिम भारत सनाढ्य गौड़ सभा, मुंबई की ओर से भगवान परशुराम जन्मोत्सव 2026 का आयोजन बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। यह भव्य कार्यक्रम बोरीवली पश्चिम स्थित श्री योगेश्वर महादेव मंदिर, योगी नगर (ऑरा होटल के पास) में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे भगवान परशुराम की प्रतिमा के अभिषेक और विधि-विधान से पूजन के साथ हुई। इसके पश्चात वरिष्ठ नागरिकों, युगल दंपत्तियों एवं अविवाहित युवक-युवतियों द्वारा सामूहिक हवन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
दोपहर में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की शोभा बढ़ाई।
इस सफल आयोजन में श्री रमेश्वर दयाल शर्मा, श्री राजेंद्र शर्मा, श्री अशोक शर्मा, श्री विजयकुमार शर्मा, श्री योगेश शर्मा, श्री अवधेश शर्मा, श्री अनिल शर्मा, श्रीमती कुसुम शर्मा, श्रीमती शशि ओझा, श्रीमती नीता संजय शर्मा, श्री अक्षय शर्मा, मिस हितानशी शर्मा, श्री चंदन ओझा, निशांत शर्मा एवं सुरेखा शर्मा सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।