वसई-विरार मनपा में बहुजन विकास अघाड़ी का दबदबा कायम
अजीव पाटिल बने 7वें महापौर, मार्शल लोपिस को उप महापौर पद
वसई-विरार सिटी म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (VVCMC) में महापौर और उप महापौर पदों के लिए हुए चुनावों में बहुजन विकास अघाड़ी (BVA) ने एक बार फिर अपना वर्चस्व बरकरार रखा है। मंगलवार को हुए चुनाव में बाविया के अजीव पाटिल को वसई-विरार मनपा का 7वां महापौर चुना गया, जबकि मार्शल लोपिस उप महापौर पद पर निर्वाचित हुए।
महापौर और उप महापौर पदों के लिए हुए मतदान में बाविया उम्मीदवारों को सदन में स्पष्ट बहुमत का समर्थन प्राप्त हुआ। परिणाम घोषित होते ही बहुजन विकास अघाड़ी के कॉर्पोरेटर्स में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों और निर्वाचित सदस्यों ने सदन में सीटियां बजाकर और उत्साहपूर्वक जश्न मनाया।
इस जीत के साथ ही वसई-विरार महानगरपालिका में बहुजन विकास अघाड़ी की राजनीतिक पकड़ और मजबूत हो गई है। पार्टी नेताओं ने इसे जनता के विश्वास और विकास कार्यों की जीत बताया है।