मुंबई। पश्चिम भारत सनाढ्य गौड़ सभा, मुंबई द्वारा आयोजित हरियाली तीज एवं Mrs. Teej Contest 2026 का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 150 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर समारोह को यादगार बना दिया। पारंपरिक परिधान, श्रृंगार, संगीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पूरा आयोजन सावन की उमंग और भारतीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहा।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माननीया शान्ति प्रेम शुक्ला वहीं विशेष अतिथि रश्मि दवे जी, की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम में श्रीमती शकुंतला राजेंद्र शर्मा जी की उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। 75 वर्ष से अधिक आयु में भी उनकी ऊर्जा, उत्साह और सक्रिय सहभागिता ने उपस्थित महिलाओं को प्रेरित किया।
Mrs. Teej Contest 2026 के विजेता
Mrs. Teej Contest में महिलाओं ने पारंपरिक परिधान, आकर्षक श्रृंगार, आत्मविश्वास और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अनन्या शर्मा ने प्रथम, रेनू शर्मा ने द्वितीय तथा उमा शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं वंदना शर्मा को Early Bird Award से सम्मानित किया गया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
कार्यक्रम के दौरान नृत्य, गायन एवं अभिनय की शानदार प्रस्तुतियां भी हुईं। नृत्य प्रतियोगिता में उमा शर्मा ने प्रथम, शीतल ने द्वितीय और रेखा शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
संगीतमय प्रस्तुति एवं गायन में जूही ने प्रथम तथा रेखा शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा ‘घर-घर की बातें’ नामक लघु नाटिका की प्रस्तुति ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और सामाजिक जीवन से जुड़े विषयों को रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में Lucky Draw का भी आयोजन किया गया, जिसमें नेहा शर्मा एवं राधा शर्मा विजेता रहीं।
आयोजन को सफल बनाने में महिला प्रकोष्ठ का महत्वपूर्ण योगदानकार्यक्रम की सफलता के लिए सभा की ओर से श्रीमती कुसुम शर्मा जी, सुश्री सुरेखा शर्मा जी सहित महिला प्रकोष्ठ की सभी सदस्यों एवं आयोजन मंडल का विशेष आभार व्यक्त किया गया। कुसुम शर्मा, सुरेखा शर्मा, नीता शर्मा, शशि शर्मा, अंजलि शर्मा, फाल्गुनी शर्मा, वंदना शर्मा, जूही शर्मा, श्रुति शर्मा, दीप्ति शर्मा, भावना शर्मा एवं अंजू शर्मा सहित सभी सहयोगी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पश्चिम भारत सनाढ्य गौड़ सभा, मुंबई का यह आयोजन केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने भारतीय संस्कृति, परंपराओं और महिला शक्ति को एक मंच पर लाने का सार्थक प्रयास किया। 150 से अधिक महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम को विशेष एवं यादगार बना दिया।
सभा की ओर से सभी प्रतिभागियों, विजेताओं, अतिथियों और सहयोगियों को हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद दिया गया।