बिना गुरु के अंधकारमय है जीवन

टूंडला। स्टेशन रोड स्थित रामाश्रम आश्रम में बृहस्पतिवार को पंडित मिहीलाल शर्मा की 126 वीं जयंती श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

इस अवसर पर आश्रम परिसर में सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अनुयायियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह नौ बजे हुआ। सत्संग की शुरुआत होते ही पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा। गृहस्त संत प्रभुदयाल शर्मा ने पंडित मिहीलाल के जीवन और उनके द्वारा बताए गए आध्यात्मिक मार्ग पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि गुरु के बिना जीवन अंधकार मय है। गुरु जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में देश के विविध राज्यों से आए सैकड़ों की संख्या में पुरुष एवं महिला श्रद्धालु उपस्थित रहे।
सत्संग के दौरान भक्त पूरी तरह भक्ति रस में डूबे नजर आए। सत्संग के उपरांत सभी के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई थी

Post a Comment

Previous Post Next Post